अनाज थोक की मंडी मुट्ठीगंज कंटेनमेंट जोन बनने से मचा हाहाकार- दुर्गा प्रसाद गुप्ता

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अनाज थोक की मंडी मुट्ठीगंज है । इस मंडी से शहर भर के दुकानदार यहां खरीदारी करते हैं। मुट्ठीगंज कंटेनमेंट जोन बनने से चारों तरफ व्यापारियों में हाहाकार मच गया। अलग-अलग मोहल्ले से आ रहे खरीदार व्यापारीयों से पुलिस वालों से तू तू मैं होने लगी तो उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने फ़ोन द्वारा वार्ता कर अपर ज़िलाधिकारी नगर अशोक कनौजिया जी से हुई । अशोक कनौजिया जी ने बताया की नगर में सब्ज़ी किराना व दवा की फुटकर दुकाने खुल सकती हैं ।किंतु जो बाज़ार यह इलाक़ों में कंटेनमेंट ज़ोन बना दिया गया हैं । वहाँ पर दवा व किराने की दुकाने खुल तो सकती हैं । पर ग्राहक को दुकान पर समान की बिक्री की अनुमति नही हैं। कंटेनमेंट ज़ोन के अंतर्गत आने वाले गल्ला अनाज आटा मैदा रिफाइंड किराना व्यापारी केवल अपनी दुकान खोल कर ग्राहकों का आर्डर व मोबाइल नम्बर लेकर होम डेलिवेरी कर सकते हैं । यह नियम पिछले वर्ष करोना महामारी के दौरान बनाया गया था । इसी नियम को इस वर्ष भी लागू किया गया हैं । तब जाकर व्यापारियों ने होम डिलीवरी करना चालू किया । विजय गुप्ता ने अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया से कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच में तालमेल का आभाव है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश के व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा सरकार जनता के साथ जगह-जगह कंटोनमेंट जोन बनाकर गरीब दुकानदारों को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है जो असहनीय और पीड़ादायक है व्यापारियों के साथ पुलिस का दोहरा चरित्र का मापदंड अपना रही है। बैठक में मुख्य रूप से मनीष गुप्ता जीतू सोनकर रमेश चंद केसरी धर्म प्रकाश केसरवानी विशाल अग्रहरी राहुल अग्रवाल कृष्णा देव आर्य विजय जायसवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

