खाली पद भरने की मांग मामले में आयोग से मांगा जवाब

राज्य कृषि सेवा के तकनीकी सहायक भर्ती-2013 मामले की सुनवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य कृषि सेवा के तकनीकी सहायक भर्ती-2013 के खाली पद भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयोग व राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। इस पर अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।
न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने यह आदेश प्रयागराज के मनोज कुमार यादव व अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता एमए सिद्दीकी ने बहस की। उनका कहना था कि आयोग ने 6628 पद विज्ञापित किए, लेकिन भर्ती परिणाम घोषित होने के बाद भी अभी दो हजार पद खाली हैं। इन खाली पदों को योग्य अभ्यर्थी से भरा जाना चाहिए, लेकिन आयोग उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहा है। इसके चलते भर्ती अधर में फंसी है। भर्ती प्रक्रिया आगे न बढऩे से अभ्यर्थी चिंतित हैं।



