प्रयागराज के होनहार और युवा निर्देशन करने वाले राकेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई फिल्म”लौटा दो ज़मीर

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के होनहार और युवा निर्देशन करने वाले राकेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई फिल्म”लौटा दो ज़मीर” राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में योगेन्द्र मिश्रा की कहानी पर आधारित “सीमा आर इंटरप्राइजेज” की प्रस्तुति हिन्दी फ़ीचर लौटा दो ज़मीर फ़िल्म एक उपन्यासकार के डगमगाते ज़मीर की कहानी है। फिल्म में बतौर हीरो राकेश श्रीवास्तव और हीरोइन कविश्री अर्चना गुप्ता के अलावा योगेन्द्र मिश्रा खलनायक के रूप में हैं। सह कलाकार पंछी पटेल, मनीष कपूर, मनोज दिवेदि, अंजू वर्मा, संकेत श्रीवास्तव, कुमार नारायण, सचिन श्रीवास्तव, आदि है। फिल्म की शूटिंग प्रयागराज मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ में हुई है। जिसमें प्रयागराज के युवा और नये कलाकारों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। फिल्म की पटकथा एवं संवाद राकेश श्रीवास्तव एवं अर्चना गुप्ता के हैं । योगेन्द्र मिश्रा,लखन स्नेही एवं राकेश श्रीवास्तव के गीतों को के रत्नेश के संगीत में उदित नारायण,पोमिला जैन ,इन्द्राणी शर्मा आदर्श राव, जलज श्रीवास्तव, देवियनि एवं विनय पाण्डेय ने अपने स्वरों से सजाया है। मेकअप–संजय चौधरी अभिजीत चौधरी एवं काजल राय का है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संकेत श्रीवास्तव एवं आनंद श्रीवास्तव हैं तथा निर्माता निर्देशक राकेश श्रीवास्तव सह निर्माता अर्चना साहू जी सहयोगी निर्माता योगेन्द्र मिश्रा हैं। कोरोना काल और लाॅकडाऊन के दौरान बनी यह फिल्म फिल्म प्रेमियों के लिये एक उपलब्धि के रूप में आ रही है। जल्द आपके बीच OTT platform pe aa rahi hai। विषेश आभार राकेश साहू जी, सुनील वर्माजी, रेखा मिश्राजी, और कुमार नारायण जी।




