Latest

फसाहत ने निकटम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद मुशारिब को 238 मतों से पराजित किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वार्ड नंबर 57 दरियाबाद भाग दो का उपचुनाव निर्दल प्रत्याशी फसाहत हुसैन ने जीत लिया। फसाहत ने निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी मोहम्मद मुशारिब को 238 मतों से पराजित किया। कांग्रेस ने सीट गंवाई और भाजपा तीसरे स्थान पर रही।

कांग्रेस ने सीट गंवाई और भाजपा तीसरे स्थान पर रही।

सदर तहसील में गुरुवार सुबह हुई मतगणना में फसाहत तो 959 और मुशारिब को 721 मत मिले। भाजपा के सुशील कुमार निषाद 598 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। इस बार चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फरीद अहमद अब्बासी 426 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button