Latest
पिछले तीन दिन से घट रही संक्रमितों की संख्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में शुक्रवार को 456 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में आठ लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 9333 लोगों की कोरोना जाँच की गई। 1182 लोगों ने कोरोना को मात दी। 64 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 1118 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 58406 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय की कई दिनों बाद पिछले तीन दिन से कोरोना को लेकर जिले में राहतभरी खबर आ रही है। शुक्रवार को भी संक्रमितों की संख्या में कमी आयी। मरने वालों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।




