Latest

9 की मौत, 421 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में शनिवार को 421 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में 9 लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 10222 लोगों की कोरोना जाँच की गई। 1483 लोगों ने कोरोना को मात दी।

पिछले तीन दिन से घट रही संक्रमितों की संख्या

65 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 1418 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 59824 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय की कई दिनों बाद पिछले तीन दिन से कोरोना को लेकर जिले में राहतभरी खबर आ रही है। शनिवार को भी संक्रमितों की संख्या में कमी आयी। मरने वालों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।

Related Articles

Back to top button