Latest

कौंधियारा में रबिवार को पूरी तरह लॉक डाउन का हुआ पालन, बाजारों में पसरा सन्नाटा

कौंधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कौंधियारा थाना क्षेत्र में रबिवार को पुलिस की सक्रियता से लॉक डाउन का पालन पूरी तरह से कराया गया,बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा,बतादें की कोरोना को हराने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर सड़कों पर नजर आया।

थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित दिनभर करते रहे छेत्र में भ्रमण

बाजार और सड़कें पूरी तरह सुनसान रहीं। कुछ जगहों पर केवल मेडिकल स्टोर ही खुले दिखे। गली मोहल्लों में भी लोग घरों में ही रहे।कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है।रबिवार को करीब साढ़े आठ बजे पुलिस के सड़क पर उतरने के बाद बाजार पूरी तरह बंद हो गया था। हालांकि तब सड़क पर इक्का दुक्का लोग घरों को जाते हुए दिख रहे थे।लेकिन आठ बजे के बाद आम लोग भी लॉकडाउन का पालन करते नजर आए। सुबह से ही थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित पुलिस कर्मियों के साथ बाजारों में पैदल मार्च करते रहे,इस दौरान कौंधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दक्षित ने एलाउंसमेंट कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते नजर आये।

Related Articles

Back to top button