शांतिभंग अंदेशा में पांच गिरफ्तार

उतरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।उतरांव थाने की पुलिस ने शान्ति भंग अंदेशा में पाँच ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में कार्यवाही की।इन दिनों कोरोना महामारी से सभी लोग लड़ रहे है। इस विकट परिस्थितियों में कुछ लोगो को विवाद ही सूझ रहा है। थाना उतरांव को पुलिस ने क्षेत्र के 5 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही के बाद सख्त हिदायत भी दिया।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ द्वारा जिले में कानून एवं शान्ति ब्यवस्था कायम करने हेतु जारी आदेश को गंभीरता से लेते हुए । थानाध्यक्ष उतरांव प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0चंद्रपाल सिंह उ०नि०गौरव तिवारी ने ग्राम बल्दिहा व ग्राम बेलहरा से कुल पाँच लोगो को पकड़ा। पुलिस के अनुशार पकड़े गये आरोपी ओम प्रकाश,अरविन्द कुमार, सुग्रीव बहादुर,व मान सिंह यादव नि0 बल्दिहा तथा लालाजी पुत्र बृज लाल बेलहरा उतरांव द्वारा जमीन को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे सुचना पर मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लेकर थाने पर ले आया गया उनके विरुद्ध शान्ति भंग अंदेशा पर अन्तर्गत धारा 151/107/116/सीआरपीसी में कार्यवाही की गयी और न्यायालय भेजा।


