Latest
मुंडेरा मंडी में सुबह 11 बजे तक सब्जी बेच सकेंगे किसान

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मुंडेरा मंडी में सब्जी विक्रताओं का चालान काट कर जुर्माना वसूलने का मामला सोमवार को भी गर्म रहा। व्यापारी नेताओं के विरोध के बाद सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी मंडी पहुंचे। मंडी समिति के अधिकारियों के अलावा फल सब्जी व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में चालान करने वाले दरोगा को बुलाया गया। एसीएम टू ने सभी की शिकायतें सुनने के बाद पुलिस को बताया कि दिन 11 बजे तक छोटे और बड़े किसान हरी सब्जी मंडी में बेच सकेंगे, उन्हें कोई नहीं रोकेगा। दरअसल रविवार सुबह पुलिस ने मंडी पहुंचकर सब्जी बेच रहे किसानों का चालान कर जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया था। इससे दुकानदारों, अड़तियों में आक्रोश फैल गया था। संघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने इसकी शिकायत अफसरों से की थी।

