Latest

गनहॉउस दुकान में हुई चोरी का खुलासा तीन गिरफ्तार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक ने एसओजी व सर्विसलांस टीम की मदत से थानाक्षेत्र गन हाउस में हुई चोरी घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरो को आज गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हुई एक राइफल तीन रिवाल्वर फैक्टी मेड 107कारतूस आदि बरामद किये गए। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जिले भर चोरी एवं लूट की घटना का खुलासा करने हेतु जारी आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अवन कुमार दीक्षित ने थानाक्षेत्र लालगोपालगंज में गन हॉउस का ताल तोड़कर दूकान से 5 रिवाल्वर कारतूस अन्य सामानों की चोरी घटना में संलिंप्त साकिर पुत्र फजले व रहमान पुत्र छोटे नि०परेवा हथिगवां, चंद्रशेखर पुत्र राजकरन हरिहर घुरपुर को आज धर दबोचा। पुलिस के अनुशार पकडे गए अपराधियो की 8 मई को प्रतापगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी जिसमे5 में से एक साथी रसीद पकड़ा गया शेष सभी वहाँ से भागने में सफल रहे थे चोरी की वारदात के अभियुक्तो को आज गिरफ्तार करलिया।गिरफ्तार टीम में शामिल एसओजी प्र०मनोज जो०सर्विसलान्स प्र.वृंदावन राय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button