Latest

महानगर में चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगणों तथा आसपास के गरीब परिवारों को राशन वितरित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार आज रानी रेवती देवी विद्यालय के प्रांगण में महानगर में चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणों तथा आसपास के गरीब परिवारों को कोरोना काल की इस महामारी के दौरान सुशील कुमार, मिथिलेश कुमारी फाउंडेशन द्वारा 80 राशन किट का वितरण वितरण किया गया l प्रति किट में 10 किलो आटा 5 किलो चावल 2 किलो दाल तथा 1 लीटर सरसों का तेल था l
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह मंत्री तथा गंगा समग्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक चिंतामणि सिंह जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ,जुगल किशोर मिश्रा विद्या भारती के कार्यालय प्रमुख इकबाल नारायण सिंह, विनय कुमार यादव, प्रवीण कुमार तिवारी ,अनूप कुमार सहित विद्या भारती के विद्यालयों से जुड़े आचार्य बंधु एवं अधिकारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button