Latest

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी का मत्था टेका,लिया आशीर्वाद

पंडा समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

(सुमित पांडेय) विंध्याचल मिर्जापुर अनुराग दर्शन समाचार आज उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी का आगमन मीरजापुर हुआ जहां पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया और पूजा अर्चना करने के पश्चात मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां विंध्यवासिनी मंदिर के धाम में जय विंध्य पंडा समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सम्मान पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मझवॉ विधायक मा0 श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या जी क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button