Latest

माहे रमज़ान के तीस रोज़े हुए मुकम्मल देश भर मे शुक्रवार को मनाई जाएगी ईद

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार उन्तिस रमज़ान को ईद का चाँद देश के अधिकान्श हिस्सो मे नहीं दिखाई दिया।ब्रहस्पतवार को माहे रमज़ान के तीस रोज़े मुकम्मल होने पर अल्लाह की तरफ से रोज़ेदारों को माहे रमज़ान के रोज़े मुकम्मल होने पर ईद को तोहफा के तौर पर अता किया गया है।

शुक्रवार को देश भर की अधिकान्श मस्जिदों मे कोरोना प्रोटोकाल के तहत ईद उल फित्र की नमाज़ अदा की जाएगी।शिया जामा मस्जिद चक ज़ीरो रोड के इमामे जुमा वल जमात हसन रज़ा ज़ैदी ने बुधवार को चाँद नहीं दिखने की तसदीक़ करते हुए ब्रहस्पतवार को तीसवाँ रोज़ा रखने और शुक्रवार को ईद उल फित्र की नमाज़ पढने का ऐलान किया था।वहीं मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने भी चाँद के दीदार न होने की सूरत मे शुक्रवार को अपने अपने घरों मे रहकर नमाज़ ए ईदुल फित्र अदा करने और कोरोना वबा से देश व दुनिया से खात्मे को लेकर नमाज़ व ईबादत मे खास तौर से दुआ मांगे जाने की लोगों से अपील की।

उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार चक शिया जामा मस्जिद मे प्रातः १० बजे तो मस्जिद काज़ी साहब बख्शी बाज़ार मे प्रातः ८:३० बजे मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल मे प्रातः ९ बजे वहीं घरों मे प्रातः ७:३० से लेकर १०:३० बजे तक के बीच ईदुल फित्र की नमाज़ लोग अदा करेंगे।

मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी,मस्जिद खदीजा के मुतावल्ली हसन आमिर,करबला क़ब्रिस्तान कमेटी के नायब सद्र शाहिद प्रधान,मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद के नायब मुतावल्ली शाहरुक़ हुसैनी,सूफी हसन,बज़मी अब्बास,हुसैन मेंहदी,ज़ामिन हसन,रौनक़ सफीपुरी आदि ने लोगों से अपील की के मस्जिदो मे वही लोग जाएँ जो पाँच वक़्त की नमाज़ मे शामिल रहते थे बाक़ी लोग घरों मे ईद की नमाज़ का ऐहतेमाम करें।

मास्क लगाकार सरकारी गाईड लाईन को खुद भी अमल करें और दूसरों को भी अमल करने की ताकीद करें।शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना को हराने और कोरोना से जंग जीतने मे सहयोग करें।फित्रा व ज़कात के पैसों से ज़रुरतमन्दों की इमदाद करे जो इन पैसों का मुस्तहक है।

उसके घर ढ़ूड कर उस तक रक़म पहोँचाए ताकि ग़रीब मिस्कीन के बच्चे भी ईद की खुशियाँ मना सके।

Related Articles

Back to top button