सेंट जोसेफ क्रिकेट अकादमी ने जताया शोक

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेंट जोसेफ क्रिकेट अकादमी ने सेंट जोसेफ स्कूल एंड कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा के निधन पर शोक जताया है।
फादर रॉल्फ़ी के कार्यकाल में ही सेंट जोसेफ क्रिकेट अकादमी की शुरुआत हुई थी। कोरोना से पीड़ित फादर रॉल्फी ने 13 मई को रात 11:45 पर नाज़रेथ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें 15 मई को सुबह 9 बजे राजापुर स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफ़नाया जाएगा।
फादर रॉल्फी खेल प्रशंसक थे, खासकर वह क्रिकेट को बहुत पसंद करते थे। एसजेसी में होने वाले सभी क्रिकेट मैच को वह थोड़ी देर के लिए खुद देखने आते थे। अपने कार्यालय में वह खिलाड़ियों से प्रेमभाव से मिलते थे।
फादर के निधन पर अकादमी के कोच आबिद अली, अब्बास अली, ज्योति दुबे, रज़ा अली, विष्णु देव, रियासत अली, शबी रफीक, प्रतीक हेमरजानी, अज़हर उस्मानी और समर चटर्जी ने खेद प्रकट किया है।

