रीता बहुगुणा जोशी को अमित शाह ने शोक पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की

सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री कियाना जोशी के निधन पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने शोक पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री कियाना जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना संवेदना पत्र सांसद प्रोफेसर जोशी को भेजा है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधित पत्र में लिखा है।
आपकी पोती के असामयिक निधन का दुःखद संदेश प्राप्त हुआ। निश्चित ही यह एक अपूर्ण क्षति है, मैं अपनी गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। श्री शाह ने कहा दुःख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको एवं आपके परिवार को इस क्षति को साहस और धैर्य से सहन करने की शक्ति प्रदान करें”। सांसद प्रो०जोशी ने माननीय गृहमंत्री श्री शाह जी के द्वारा इस असीम दुःख के समय संबल प्रदान करने के लिए उनके प्रति आत्मिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।




