Latest

यूपी बोर्ड: नहीं जारी हुआ हाईस्कूल व इंटर परीक्षा कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नए कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी होने के इंतजार के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी परीक्षा टाइम-टेबल वायरल हो गया है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल टाइम-टेबल को बोर्ड सचिव ने बताया फर्जी

 

 

इस फर्जी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (माशिप) ने बयान जारी कर कहा है यह परीक्षा कार्यक्रम बिल्कुल फर्जी है, यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई परीक्षा कार्यक्रम तैयार नहीं किया है।

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा, “यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का एक शेड्यूल जिसमें 5 जून से 25 जून 2021 तक परीक्षा होने की बात कही गई है वह पूरी तरह से फर्जी है। यह फर्जी परीक्षा कार्यक्रम 17 मई को सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। छात्रों से आग्रह है इस फर्जी शेड्यूल को इग्नोर करें। फेक न्यूज फैलाने में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ यूपी बोर्ड एफआईआर दर्ज कराएगा।”
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी
इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा के लिए करीब 56 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 08 मई से शुरू होनी थीं लेकिन कोरोना महामारी के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button