मंत्री नन्दी ने बांदा और चित्रकूट की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

( विनय मिश्रा ) चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज बांदा व चित्रकूट जनपद का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।
बांदा में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ
कोविड हाॅस्पिटल खोह का किया निरीक्षण
बांदा मेडिकल काॅलेज में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के तृतीय चरण अभियान का शुभारम्भ करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी जनपद चित्रकूट के कोविड हाॅस्पिटल खोह का निरीक्षण करते हुए कोविड नियंत्रण कक्ष में जाकर संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राजकीय हेलीकाप्टर से बांदा पहुंचे मंत्री नन्दी ने सबसे पहले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज, बांदा के कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर पर 18 से 44 वर्ष के आयु के टीकाकरण अभियान का फीटा काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान राज्य मंत्री लोक निर्माण चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय जी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी और रामकेष निषाद जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0, दिनेश कुमार सिंह मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा,के0 सत्यनारायणा पुलिस महानिरीक्षक आदि मौजूद रहे।
मंत्री नन्दी के समक्ष निर्सग तिवारी उम्र 20 वर्ष, वैष्णवी गुप्ता उम्र 22 वर्ष एवं वन्दना उम्र 28 वर्ष को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। मंत्री नन्दी जी द्वारा टीका लगवाने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
मंत्री नन्दी द्वारा वैक्सीन लगवाने आये हुये लाभार्थियों से वार्ता करते हुये कहा गया कि आप सभी वैक्सीनेशन कराने के बाद अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके।
मंत्री नन्दी ने राजकीय मेडिकल काॅलेज, बांदा में निमार्णाधीन आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
मौके पर कार्य प्रगति पर पाया गया। मंत्री नन्दी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आॅक्सीजन प्लांट नियत समय में पूर्ण कराया जाये।
मंत्री नन्दी ने राजकीय मेडिकल काॅलेज बांदा की साफ-सफाई व्यवस्था आदि पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा की। मंत्री नन्दी ने जिला अस्पताल बांदा परिसर मे पीएम केयर फण्ड के माध्यम से आक्सीजन प्लांट का भूमि पूजन किया।
चित्रकूट के प्रभारी मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी जी ने कोविड अस्पताल खोह का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा बांदा का निरीक्षण करने के बाद चित्रकूट पहुंचे उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री एवं प्रभारी मंत्री चित्रकूट श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने चित्रकूट जनपद के कोविड अस्पताल खोह का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर दवाओं, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है जिलों में ऑक्सीजन आदि स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को तथा होम आइसोलेशन के मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से कहा कि गांव में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करके कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव पर लगातार कार्य किया जाए ताकि इस महामारी से हम आप लोग निपट सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार समीक्षा की जाए ताकि स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।



