Latest

क्रेट: विधि एवं कॉमर्स का रिजल्ट घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इसके संघटक कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए बुधवार को विधि एवं कॉमर्स विषय का भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। दोनों पाठ्यक्रमों में लेबल-2 के लिए 228 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हैं। वहीं, उक्त पाठ्यक्रमों के लिए 143 नेट जेआरएफ अभ्यर्थी हैं जो सीधे लेबल-2 यानी साक्षात्कार में शामिल होंगे।
विदित हो कि पीएचडी में प्रवेश के संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट 2020) 17 जनवरी को प्रयागराज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। बीते दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिन्दी, कॉमर्स और विधि विषय को छोड़कर सभी का रिजल्ट जारी कर दिया था। हिन्दी विषय का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर रिजल्ट जारी होगा। कॉमर्स और विधि का मूल्यांकन नहीं हो सका था। इसलिए इन दोनों विषयों का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया है। प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार विधि में प्रवेश के 625 और कॉमर्स में 740 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। विधि में 15 और कॉमर्स में 213 अभ्यर्थी लेवल-2 के लिए उत्तीर्ण हैं।

Related Articles

Back to top button