Latest

कोरोना से मृतक व्यापारियों को मुआवज़ा मिलने की माँग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र लिखा गया ।

इस पत्र के माध्यम से बताया गया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण प्रदेश का समस्त उद्योग एवं व्यापारी पूरी तरह से त्रस्त हो गया हैं ।

करोना से प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में तमाम व्यापारी अब हमारे बीच में नही रहें ।ऐसे में जीवन और जीविका को एक साथ बचाना मुश्किल हो गया हैं।

प्रयागराज के व्यापारियों व उनके परिवार जनों को ध्यान में रखते हुए इस पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री  से कुछ माँगे रखी गयी। कोरोना से मृत्यु होने पर जी.एस.टी एवं मंडी शुल्क के पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाए , किसी भी विभाग में पंजीकृत व्यापारी को 5 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाए एवं अपंजीकृत व्यापारी को जैसे ठेला , पटरी व फुटपाथ पर व्यापार करने वाले व्यापारी को 2 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाने की माँग रखी गयी हैं।

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री बनवारी लाल कंछल द्वारा प्रदेश के सभी सम्बद्ध संगठनों को इस पत्र को मुख्यमंत्री जी को भेजने के लिए कहा गया हैं जिससे की प्रदेश के कोरोना पीड़ित व्यापारियों के परिवारजनों को मुआवज़ा मिल सके।
माँग रखने वालों में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अनिता जैसवाल ,अरुण केसरवानी,सुशील खरबंदा , राना चावला , गिरधारीलाल अग्रवाल ,केशव मोहन गुप्ता , उमेश केसरवानी , शिवशंकर सिंह , इंदर मध्यान , मनी लाल केसरवानी , सतीश केसरवानी ,ललित मोहन गुप्ता ,अम्बरीश खुराना , रविंद्र नैयर , शरद सक्सेना , मनीष सचदेव , दिनेश सिंह ,महमूद अहमद , विजय वैश , नसीम खान , मो० शाहिद बबलू शगुन , अजय मेहरोत्रा , सरदार प्रीतम सिंह ,आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , अन्नु दुबे , सरदार परमजीत सिंह ,आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार दिलजीत सिंह , विनय टंडन ,राजीव नैयर , अरविंद जैसवाल , धनंजय सिंह , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , श्याम केसवानी , प्रमोद बंसल , राजेश गुप्ता , पार्षद अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू , अमित साहू , धर्मेंद्र दिवेदी , राकेश जैसवाल नैनि , निखिल मलंग , धर्मेंद्र केसरवानी , जगदीश गुलाटी , अनूप केसरवानी , संजय अग्रवाल , रविंद्र गिरी , नरेश कुँद्रा , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , सरदार देवेंद्र सिंह , सरदार मनजीत सिंह , अश्वनी अरोरा , अशोक अरोरा , पम्मी लुग़ानी ,मो० आमिर , आरिज खान मोहम्मद अकरम साहिल अरोरा व अन्य व्यपारी रहें ।

Related Articles

Back to top button