Latest

482 स्वस्थ्य हुए, 110 संक्रमित मिले चार की गयी जान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में मंगलवार को 482 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे और 110 लोग संक्रमित पाए गये। इस महामारी के चलते चार लोगों को जान गंवानी पड़ी। मंगलवार को जिले में 10242 लोगों की जांच की गई। स्वस्थ होने वाले लोगों में 41लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो 441 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अच्छी बात यह है कि बीते लगभग एक सप्ताह से जिले में कोरोना के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगा है। बीते कुछ दिनों से जितने लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उससे काफी ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button