Latest

UP: फुलवारी लीला के साथ हुआ ताड़का वध

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा को बचाने के लिए दारागंज की रामलीला का मंचन शुरू हुआ है लेकिन तमाम प्रशासनिक बन्दिशों के चलते रामलीला को व्यवस्थित रूप नहीं दिया जा सका है।

एक तरफ राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सज-धजकर मंचन के लिए तैयार थे। दूसरी तरह मंचन स्थल को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों का दारागंज थाने के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद हो रहा था।

बैठक में तय हुआ कि गुरूवार से बड़ी कोठी में एक ही स्थान पर आयोजित की जाएगी।

रामलीला के दूसरे दिन राक्षसी ताड़का का वध, अहिल्या का उद्धार व फुलवारी प्रसंग का मंचन किया गया। आचार्य रमेश कुमार मिश्र ने संगीतमय कथा प्रसंग की प्रस्तुति की। ताड़का के रूप में पवन यादव के अभिनय को दर्शकों ने सराहा।

रामलीला को देखने के लिये दर्शकों की संख्या बहुत कम रही। ज्यादातर कलाकार और कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय के अनुसार गुरुवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम, संवाद प्रसंग का मंचन होगा।

Related Articles

Back to top button