Latest

कोरोना संक्रमित सैकड़ा के अंदर, चार लोगों की मौत

 

प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार कम हो रहा है ।लेकिन गंभीर मरीजों की जान बचाने में कामयाबी डाक्टरों को नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी चार संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 92 संक्रमित नए मिले हैं। संक्रमण की गति शहर में धीमी हुई है, गांव पर असमंजस है। कोरोना का संक्रमण स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और बैंक कर्मियों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। कोविड-19 के नोडल अफसर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 10509 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 299 को पूरी तरह स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमितों में पुलिस कर्मी भी हैं, स्वास्थ्य कर्मी, इंजीनियर, बैंक कर्मी शामिल हैं। कोविड-19 के नोडल अफसर डा. ऋषि सहाय का कहना है कि संक्रमित अब शहर में भी कम मिल रहे हैं और गांव में भी। कांटेक्ट टेस्टिंग बढ़ाए जाने का असर है। बाजार बंदी से भी काफी हद तक राहत हुई है।

Related Articles

Back to top button