Latest

आम आदमी पार्टी प्रयागराज अब प्रयागराज वासियों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां मुहैया कराएगी: सांसद संजय सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा पिछले कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया में कई वीडियो चल रहे है प्रयागराज के गंगा घाट का जिसमें आप लोगों ने देखा होगा की कैसे गंगा घाट को कब्रिस्तान बना दिया गया है और कब्र खोद कर आवारा कुत्ते कैसे मृत शरीर को खा रहे हैं
जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार है लकड़ी की काला बाजारी धड़ल्ले से चल रही है जिस कारण गरीब निर्धन व्यक्ति अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं उन्हें मजबूरन दफनाना पढ़ रहा है, संजय सिंह ने कहा इस कोरोना महामारी द्वारा उपस्थित देश प्रदेश सहित प्रयागराज में अंतिम संस्कार को मद्देनजर आम आदमी पार्टी की ओर से नगर के तीनों घाटों दारागंज फाफामऊ और अरैल में शवदाह संस्कार के लिए निर्धन और  जरूरतमंदों को लकड़िया उपलब्ध कराई जाएंगी राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी ने इन घाटों के लिए निशुल्क लकड़िया उपलब्ध कराते हुए तीनों घाटों के पास लकड़ियों का जखीरा प्रदान किया दारागंज घाट के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को लकड़िया उपलब्ध कराने के लिए पार्टी का हेल्प लाइन नंबर अरैल घाट 9935959058 अल्ताफ अहमद (जिला अध्यक्ष), दारागंज घाट 9616701644 सर्वेश यादव (जिला महासचिव), फाफामऊ घाट 9792118833 संजीव मिश्र ( महानगर अध्यक्ष ) जारी किया गया इसके लिए राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह ने देश की जनता से इस महामारी संक्रमण काल में किसी भी प्रकार की समस्या से हटकर जरूरतमंदों की सहायता करने का अनुरोध किया उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के द्वारा लखनऊ बनारस और विभिन्न शहरों में ऑटो रिक्शा कोरोना पीड़ित सहायता अभियान शुरू किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने कहा हम लोग प्रयागराज वासियों को आगे से लकड़ियों की कमी की वजह से अंतिम संस्कार में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे ।
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अशरफ नदीम,प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल,प्रदेश सचिव शिमला श्री,प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य अरविंद त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महासचिव संजय पाण्डेय,जिला महासचिव सर्वेश यादव,जिला महिला सोशल मीडिया प्रभारी पल्लवी मालवीय आदि साथी उपस्थित रहें l

Related Articles

Back to top button