शांतिभंग में स्थानीय पुलिस ने नौ लोगो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

नवाबगंज,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शान्तिभंग करने के जुर्म में थाना नवाबगंज की पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र से नौ ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में कृत कार्यवाही करने के बाद न्यायालय भेजा गया।जनपद प्रयागराज में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए नवाबगंज की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से शान्ति भंग करने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 151/107//116 सीआरपीसी में नौ लोगो गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय उप जिलाधिकारी सोरांव के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त केशव,वसीर अहमद अंजर अहमद, नि0फतुहपुर, मुनेश कुमार,प्रेमचन्द्र नि० बेल्हा,नन्हे, सुभाष विकास नि०श्रीग्वेरपुर तथा रामसेवक निवासी लालबाबा का पूरा लालगोपालगंज थाना नवाबगंज प्रयागराज के है।प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व गिरफ्तार करने वाली टीम चौकी प्रभारी लालगोपालगंज धीरेन्द्र सिंह,श्रीग्वेरपुर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह, व चौकी प्रभारी डाडी अरुण कुमार अन्य हमराही पुलिस शामिल रही।



