इलाहाबाद समाचार

अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

इलाहाबाद। अपर नगर आयुक्त प्रथम ऋतु सुहास ने बारिस के दौरान ही शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंच गयी। उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्रों में स्वयं खड़ी होकर जल निकासी का कार्य देर रात तक कराया।

नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए लगाये गये 30 पम्पसेट के माध्यम से सभी जोनल अधिकारियों को दिशा-निर्देश देती रही और आज भी जार्जटाउन क्षेत्र में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा वहां के जोनल अधिकारी नगर निगम के साथ मौके पर जल निकासी का कार्य कराया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है। कहीं भी कोई समस्या नहीं आयेगी। स्थिति नियंत्रण में है और नगर निगम द्वारा पूरी सर्तकता बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button