Latest

निजी अस्पतालों में आज से शुरू हुई ओपीडी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। निजी अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरुवार को 20 बेड से अधिक वाले निजी अस्पताल संचालकों की बैठक हुई।

बैठक में तय किया गया कि 21 मई यानी शुक्रवार से सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी।

डीएम ने कोविड नियमों का ध्यान रखकर ओपीडी सेवा शुरू करने को कहा। उन्होंने नर्सिंम होम एसोसिएशन व एएमए के सदस्यों से भी सहयोग करने की अपील की।

निजी अस्पतालों के संचालकों से कहा गया कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना जांच के लिए संबंधित स्थानों पर भेजें।

डीएम ने आरटीपीसीआर जांच पर अधिक जोर दिया। बैठक में कहा गया कि निजी अस्पताल अपने यहां के बेड की संख्या से कम से कम तीन गुना ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता रखें।

ताकि किसी भी आकस्मिक हालात से निपटने में आसानी हो। बताया कि 30 जून से पहले ऑक्सीजन जेनरेटिक प्लांट लगने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Back to top button