Latest

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक भूपेंद्र नाथ सिंह का आकस्मिक निधन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे जी ने प्रयागराज दक्षिण के पूर्व जिला संघचालक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक भूपेंद्र नाथ सिंह जी के आकस्मिक निधन पर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए शोक सभा का आयोजन किया जिसमें इस पवित्र आत्मा को विद्यालय परिवार सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की l

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र नाथ जी एक आदर्श स्वयंसेवक, आदर्श कार्यकर्ता, ईमानदार ,संत स्वरूप व्यवहार वाले ,निष्ठावान और आदर्श अधिकारी के रूप जाने जाते थे l उनके आकस्मिक निधन से मुझे और विद्यालय परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता, मैं विद्यालय परिवार सहित अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहे उस पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कृपा करें l

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जीoएo एवं विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार पाल ,वरिष्ठ शिक्षाविद एवं हंडिया बीo एडo कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर रघुराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार ,शशी कपूर गुप्ता ,प्रेम सागर मिश्रा ,प्रभात कुमार शर्मा ,मनोज कुमार गुप्ता ,दीपक दयाल ,रमेश चंद्र अग्रहरि, मान सिंह यादव ,सत्य प्रकाश पांडे द्वितीय,अनूप सिंह विनय कुमार यादव ,वंशराज यादव ,विमल चंद दुबे एवं विभु श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button