व्यापारियों को राहत देने के लिए 5 घंटे के लिए एरिया वॉइस बाजार खोलने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के संयुक्त टेलीकॉन्फ्रेंस मीटिंग जिला एवं शहर की व्यापारियों के साथ संपन्न हुई बैठक के माध्यम से व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं जनपद प्रयागराज के जिलाधिकारी महोदय से यह अनुरोध किया है कि प्रत्येक ट्रेड के व्यापारियों को राहत देने के लिए 5 घंटे के लिए एरिया वॉइस बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की जाए क्योंकि व्यापारी इस वक्त भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है ।
जिला संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव एवं रमेश केसरवानी जिला अध्यक्ष ने कहां की दुकाने ना खुलने से व्यापारियों को काफी पीड़ा हो रही है साथ ही आम जनमानस को इस बंदी से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ है इसके अलावा व्यापारियों के दुकानों का किराया कर्मचारियों का वेतन एवं बिजली बिल बच्चों का फीस के अलावा अन्य खर्चों का बोझ लग रहा है।
इस पर सरकार के माध्यम से थोड़ा राहत दिया जाना चाहिए महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल एवं महामंत्री अनूप वर्मा के संयुक्त बयान में कहां गया की इस वक्त प्रयागराज शहर में कुछ व्यापारी अपनी दुकानों पर जाकर आवश्यक सामग्री एवं प्रपत्र जैसे चेक बुक एवं जरूरी कागजात निकालने हेतु शटर का ताला खोलते हैं ।
तो बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित थाने की पुलिस के द्वारा जबरन पहुंचकर व्यापारियों के साथ बदसलूकी मारपीट एवं चालान शुल्क के नाम पर धन उगाही का कार्य कर रहे हैं यह संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा इनकी कार्यवाही मानवीय एवं विवेक पूर्णआधार पर होना चाहिए।
बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाली सरदार एवं नगर उपाध्यक्ष एवं लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष निखिल पांडे ने किया उन्होंने यह बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक महोदय से यह मांग किया था की कैंटोंमेंट जोन में आवश्यक आपूर्ति के साथ शराब की दुकानें भी बंद होनी चाहिए उस पर उन्होंने फोन द्वारा थाना कोतवाली प्रभारी को आदेशित किया की कैंटोंमेंट जोन में शराब की सारी दुकानें बंद करा दी जाए महोदय के आदेश पर कार्यवाही सुनिश्चित हुई जिस पर आम जनमानस एवं व्यापारियों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया टेलिफोनिक वार्ता में सर्वश्री जिला प्रभारी तरुण प्रताप सिंह मुसाब खान अमित केसरवानी सैफ अहमद मुकेश गुप्ता मोहम्मद आसिफ दिलीप कुमार काके बादल केसरवानी रतन केसरवानी रवि बंसल केसरवानी सौरभ जैन अनंत भारती सुरेश चौरसिया सुरेंद्र जयसवाल ओम प्रकाश गुप्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल मुनीमजी चंद्रप्रकाश केसरवानी अखिलेश मिश्रा एवं तमाम व्यापारी शामिल हुए




