Latest
263 स्वस्थ्य हुए, 108 संक्रमित मिले तीन की गयी जान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में शुक्रवार को 263 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे और 108लोग संक्रमित पाए गये। इस महामारी के चलते तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी। शुक्रवार को जिले में 11320 लोगों की जांच की गई। स्वस्थ होने वाले लोगों में 36 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो 227 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अच्छी बात यह है कि बीते लगभग एक सप्ताह से जिले में कोरोना के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगा है। बीते कुछ दिनों से जितने लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उससे काफी ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।




