निशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर, आयुष आपके द्वार के क्रम में यूनानी शिविर का निरंतर आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राजकीय यूनानी चिकित्सालय द्वारा आयोजित निशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर, आयुष आपके द्वार के क्रम में यूनानी शिविर का आयोजन निरंतर चल रहा है। जनपद प्रयागराज के मेंडारा, टिकरी, वा केंद्री कारागार नैनी आदि में शिवर का सफल आयोजन हुआ। इसी क्रम में पिछले दिनों केंद्रीय कारागार नैनी में दो कैदी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही डॉक्टर अब्दुल्ला अनीस अपनी टीम के साथ 19 मई को केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे वहां पर कैदियों सहित स्टाफ में यूनानी दवाओं व जोशांदे का वितरण किया। स्वास्थ टीम के सफल आयोजन का श्रेय मुख रूप से स्वास्थ सचिव डाक्टर प्रशान्त त्रिवेदी, निदेशक डॉक्टर शिकंदर हयात, डाक्टर अफजल, डाक्टर अहमद अली जैदी, डॉक्टर अब्दुल्लाह, डॉक्टर मो. शकील, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर हेमंत, डॉक्टर शशि कांत जोशी, आदि को जाता है।



