Latest

टीका लग जाने के बाद आब्जर्वेशन में लाभार्थियों की सेहत पर निगरानी के लिए चिकित्सा टीम रहे मौजूद।प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्‍तर प्रदेश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण की स्थितियों पर शासन हर पल निगाह रख रहा है। लाभार्थियों को होने वाली परेशानी, केंद्रसंचालकों द्वारा उन्हें दी जा रही सहूलियत को लेकर निगरानी लगातार हो रही है।

शनिवार को प्रयागराज के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह को मेडिकल कालेज परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वहां सब कुछ दुरुस्त

मिला। उन्होंने लाभार्थियों से बात कर वास्तविक स्थिति को भी जानी। प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह दोपहर एक बजे मेडिकल कालेज स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे।

सीएमओ डा. प्रभाकर राय और प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने उन्हें वीआइपी व्यवस्था वाले टीकाकरण सत्र और सामान्य सत्र का भ्रमण कराया। केंद्र के नोडल अफसर डा. उत्सव सिंह ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन डोज के संबंध में जानकारी दी।

मंत्री महेंद्र सिंह ने 18 से 44 साल वर्ग के लाभार्थी ऋतुराज श्रीवास्तव और आकाश गुप्ता से उनके आने का समय, टीके के बाद तकलीफ के बारे में पूछा।

मंत्री महेंद्र सिंह ने सीएमओ और प्राचार्य से कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों का पूरा ख्याल रखा जाए। कोशिश हो कि कतार धूप में न होकर कहीं छाया में लगवाएं।

इसके अलावा केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था, शारीरिक दूरी, सुरक्षा और स्टाफ द्वारा सद्व्यवहार रहे। यह भी कहा कि टीका लग जाने के बाद आब्जर्वेशन में लाभार्थियों की सेहत पर निगरानी के लिए चिकित्सा टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button