Latest
307 स्वस्थ्य हुए, 81संक्रमित मिले चार की गयी जान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में शनिवार को 307 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे और 81लोग संक्रमित पाए गये। इस महामारी के चलते चार लोगों को जान गंवानी पड़ी। शनिवार को जिले में 11164 लोगों की जांच की गई। स्वस्थ होने वाले लोगों में 21 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो 286 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अच्छी बात यह है कि बीते लगभग एक सप्ताह से जिले में कोरोना के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगा है। बीते कुछ दिनों से जितने लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उससे काफी ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।



