खाकचौक में किसी महिला को महंत के रूप में स्वीकार नही- खाकचौक व्यवस्था समिति

खाकचौक व्यवस्था समिति ने बैठक में महंत शशिकांत दास को नया कोषाध्यक्ष चुना
वर्ष 2023 के माघ मेला के लिए 19 दिसंबर 2022 को भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खाकचौक व्यवस्था समिति की बैठक गुरुवार को अष्ट्रावक्र शिविर में हुई। रूप महंत रूप नारायण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में महंत शशिकांत दास को नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। समस्त पदाधिकारियों ने वर्ष 2023 के माघ मेला के लिए 19 दिसंबर 2022 को भूमि आवंटित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। खाकचौक में जगद्गुरु रामानंदाचार्य के पांच भव्य द्वार बनाए जाएंगे। समिति का अगला चुनाव 2025 में किया जाएगा। समिति में सक्रिय न रहने के कारण महंत रामेश्वर दास काशी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इन्हें जमीन देना है या नहीं? उस पर समिति बाद में बैठक करके निर्णय लेगी। खाकचौक में किसी महिला को महंत के रूप में स्वीकार न करने का भी निर्णय लिया गया है। बांध स्थित गायत्री यज्ञशाला को कब्जा मुक्त करवाने के लिए संत 12 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।संचालन समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआबाबा ने किया। बैठक में समिति के अध्यक्ष महंत दामोदर दास, महंत जगतराम दास, महंत अविराम दास, महंत गोपाल दास जी महाराज, महंत भूषण दास, महामंडलेश्वर हिटलर बाबा आदि मौजूद रहे।




