Latest

करोना वरियर्स शहीद(डॉक्टर्स) के खिलाफ टिप्पड़ी करने वाले राम देव को गिरफ्तार किया जाय- सुशील तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस(किसान) के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने योगप्रचारक रामदेव द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्यति का तथा कोरोना इलाज करते हुए शहीद (1000 ) डॉक्टरों के लिए अपमानजनक शब्दो के प्रयोग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें अतिवादी तथा व्यापारिक प्रतिस्पर्धी मानसिकता का व्यक्ति बताया है। श्री तिवारी ने कहा कि अपनी हल्की बातों,और स्तरहीन आचरण के लिए जाने जाने वाले योग व्यवसायी राम देव को एलोपैथिक चिकित्सा पद्यति तथा,उसके तहत कार्य कर रहे डॉक्टरों का अपमान करने का कोई हक नही है।आधारहीन बातों के लिए जाने जाने वाले राम देव ने 2013 में पेट्रोल 35 रुपये लीटर बिकवाने की बात करके जनता को गुमराह करने का काम किया था। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भी इन्होंने सरकार का पक्ष लिया। इन सब बातों से यह साबित होता है कि ये सरकार के एजेंट के रूप में कार्य करते है,तथा मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटा कर गुमराह करने का प्रयास करते है।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व तहसील अध्यक्ष संजय द्विवेदी राजाराम पटेल,जगदीश पांडेय नितिन तिवारी,एखलाक हुसैन आदि ने कहा है कि राम देव को जल्द ही उनके कृत्यों की सजा नही दी गयी तथा इसी तरह से ओक्षे हरकतों को बंद नही किया,तो किसान काँग्रेस पतंजलि के प्रोडक्ट्स के विरोध का कार्यक्रम चलाने पर विचार करेगी।

Related Articles

Back to top button