Latest

पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 27 ट्रक तीन बाइक को किया सीज

औद्योगीकक्षेत्र प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गलत दिशा से गाड़ी चलाने तथा बिना कागज के वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर स्थानीय पुलिस द्वारा कुल 31वाहनों को सीज किया गया जिसमे से 28 ट्रक तथा तीन मोटर साइकिल शामिल हैं।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद प्रयागराज में यातायात नियमो का पालन कराये जाने हेतु दिए गए निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ करछना के कुशल निर्देशन में 23-24 मई 21को औद्योगीक प्रभारी निरीक्षक जितेंन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम द्वारा गलत दिशा वाहन चलाने व बिना कागज के चल रहे वाहनो के विरुद्ध रविवार व सोमवार की रात्रि में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस ने कुल 31वाहनो को पकडे जाँच पड़ताल करते हुए उन्हें नियमो का उल्लंघन करने पर सभी वाहनो को सीज कर दिया।स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही से वाहनो मालिको में हड़कम्प मचा रहा।वाहनो को पकडे जाने की सूचना जब मालिको को हुई तो प्रभाव एवं जुगाड़ में लगे लेकिन उनकी एक ना चली पुलिस ने वाहनो के खिलाफ कार्यवाही के बाद ही दम लिया। कार्यवाही टीम में उप निरीक्षक नवीन कुमार सिंह,उप निरीक्षक मनोज कुमार,कास्टेबल राजेन्द्र कुमार श्रीकृष्ण उपमन्यु, राजेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button