रेलवे के कुली, वेंडर्स व दैनिक मजदूरों की सहायता को नरमू आगे आया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नरमू के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति दिलाने को मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा है । नरमू सचिव नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि कोरोना महामारी में कई ट्रैन बन्द हो गयी है। जिससे रेलवे के कुली बेंडर्स सफाई कर्मी व दैनिक आय के अन्य मजदूर प्रभावित हुये है ।उनकी आय लगभग बन्द हो गयी है। ऐसे में नरमू ने उनकी मदद का बीड़ा उठाया है । मुख्यमंत्री राहत कोष से व रेलवे से उनको सहायता दिलाने को हम प्रयासरत है । एवम कुछ सहायता रेलकर्मी भी मिलकर इन लोगो की कर रहें है पिछली बार 158 लोगो की लिस्ट नगरायुक्त को दी थी । उन सबको सरकार की तरफ से सहायता मिली थी इस बार 153 लोगो की लिस्ट दी है । जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है ।नरमू हर दम रेलकर्मचारियो के साथ साथ रेलवे से जुड़े कमजोर वर्गों की भी सहायता को तत्तपर है ज्ञापन देने वालो में नरेंद्र त्यागी त्रिलोक चन्द्र रामोतार शर्मा यतीन्द्र त्रिवेदी सुनील तिवारी जितेंद मनोजकुमार शशांक पांडेय एके गौतम बीएष बीस्ट आदि रहै।




