कोरोना काल में दिवंगत अधिवक्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश रतन यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आज हुई जिला कचेहरी मे बैठक में कोरोना काल में दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई l दो मिनट का मौन भी रखा गया l
लाकडाउन नियमो का पालन करते हुए सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता सभा मृतक अधिवक्ता साथियों के परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति है l अधिवक्ताओं ने कोरोना काल में दिवंगत लोंगों के शवों के अंतिम संस्कार में घाटों पर मची लूट और जिला प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है l आरोप लगाया कि अस्पतालों में भर्ती होने से लेकर, दवा, एम्बुलेंस, यहां तक कि अंतिम संस्कार तक में लोग शोषण के शिकार हो रहे हैं और जिला प्रशासन सिर्फ सब कुछ ठीक होने के दावे भर कर रहा है l दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुईl
शोक व्यक्त करने वालों में सर्व श्री कमलेश रतन यादव, सुशील कुमार यादव, रूप नाथ यादव, मिन्हाजुददीन, हृदयेश कुमार, अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश, रमा शंकर, सुरेश यादव, निर्मल वर्मा, जय कुमार, राजेन्द्र यादव, मो आजम, आदित्य विक्रम, शेष नाथ, ओ पी विश्वकर्मा, कृष्ण कांत आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे l




