Latest

अवैध असलहों के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

नवाबगंज (अनुराग दर्शन समाचार)।नवाबगंज की पुलिस ने एसओजी टीम की मदत से सोमवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से दो तमंचा दो जिन्दा कारतूस तथा 09 नाजायज बम एक बाइक भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने बरामद हुए अवैध सामानों के बारे में पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ आगे की विधीक कार्यवाही में जुटी है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह के टीम के साथ सोमवार को भगवतीपुर चौराहा पर सघन चेकिंग कर थे। मशुराबाद की तरफ से बाइक से आ रहे दो संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर दोनों के पास से एक एक अदद तमंचा 315 बोर व एक बार बार का तमंचा एक एक कारतूस 315 व बोर तथा कुल 09 नाजायज बम एक बाइक बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीशपुर चककुतुबुद्दीन आनापुर निवासी रामसिंह यादव व खंदरौली निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button