Latest
180 स्वस्थ्य हुए, 46 संक्रमित मिले तीन की गयी जान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले मे बुधवार को 180 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे और 46 लोग संक्रमित पाए गये। इस महामारी के चलते तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी। बुधवार को जिले में 10917 लोगों की जांच की गई। स्वस्थ होने वाले लोगों में 10 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो 170 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अच्छी बात यह है कि बीते लगभग एक सप्ताह से जिले में कोरोना के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगा है। बीते कुछ दिनों से जितने लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उससे काफी ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।



