Latest

3620 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

 

*यूपीपीएससी: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में ग्रेड दो के अंतर्गत सीधी भर्ती*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग उत्तर प्रदेश (एलोपैथी) के अंतर्गत चिकित्साधिकारी ग्रेड दो के अंतर्गत सीधी भर्ती के 3620 पदों के लिए गुरुवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है। शुक्रवार यानी 28 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। इसी दिन आयोग की ओर से भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन भी जारी किया जाएगा। विज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 28 जून तय की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग उत्तर प्रदेश (एलोपैथी) के अंतर्गत चिकित्साधिकारी ग्रेड दो-गायनकोलॉजिस्ट, एपेस्थेटिस्ट, पीडियाट्रीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, जनरल फिजीशियन, ऑप्थलमोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडीशियन, ईएनटी स्पेशियलिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, साइकाट्रिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फोरेंसिक स्पेशियलिस्ट, पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट आदि पद हैं।

Related Articles

Back to top button