बच्चो के लिए 100 बेड का आईसीयू बन कर तैयार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार कोरोना वायरस के तीसरी लहर से बच्चो को बचाने की तैयारियों को जोर शोर से किया जा रहा है।
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वार्ड में 100 बच्चो के लिए आईसीयू बेड के साथ साथ 50 बेड वाली आइसोलेशन वार्ड भी
और इसी क्रम में प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चो के लिए 100 बेड का आईसीयू बन कर तैयार किया जा चुका है। आगामी मुख्यमंत्री के दौरे के समय इस आइसीयू वार्ड का उद्घाटन किये जाने की संभावना जताई जा रही है। सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस वार्ड में 100 बच्चो के लिए आईसीयू बेड के साथ साथ 50 बेड वाली आइसोलेशन वार्ड को भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा। जहां एक और प्रदेश में लगातार ब्लैक फंगस और बच्चों में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने लगी है वहीं मौजूदा हालात में प्रयागराज के मंडलीय चिकित्सालय में बने इस वर्ड के कारण आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के संक्रमित बच्चों के लिए वरदान साबित हो सकता है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मौजूदा हाल में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संक्रमण से ज्यादा से ज्यादा बच्चो को सुरक्षित किया जा सके।


