Latest

सपा महानगर कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पूर्णतिथि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की ३४ वीं पूर्णतिथि पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की उपस्थिति मे कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए सादगी से मनाई गई।सपा पदाधिकारीयों ने चौधरी साहब के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित की।श्री इफ्तेखार ने चौधरी चरण सिंह को किसानो मज़लूमो का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा की चौधरी साहब का कथन था की देश की तरक़्क़ी का रास्ता खेतों और खलीआनो से होते हुए ही गुज़रता है।कहा उनहोने किसान उन्मूलन व हदबन्दी क़ानून लाकर किसानो की भलाई के समर्पण भाव से कार्य किया।महासचिव रविन्द्र यादव रवि ने कहा चौधरी साहब किसानो के मसीहा के रुप मे आज भी प्रसांगीक हैं।उपाध्यक्ष वैश्य ,मोईन हबीबी,दिनेश यादव ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको आदर्षवादी नेता बताया।शहर उत्तरी के विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव ने किसान नेता चौधरी साहब को याद करते हुए उनहे ग़रीबों किसानो व मज़लूमो का सच्चा हमदर्द बताया।वहीं नैनी मे अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ के आवास पर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह की ३४ वीं पूर्णतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।महबूब उसमानी व शाहिद प्रधान ने भी अपने अपने आवास पर कोविड १९ का पालन करते हुए चौधरी साहब को याद किया।नगर कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सै०इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव रवि,विजय वैश्य,मोईन हबीबी,दिनेश यादव,ओ पी यादव,प्रतिमा रावत,सै०मो०अस्करी,आशीष पाल,मो०अज़हर,सुनील कुमार यादव,पम्मू यादव,सुभाष चन्द्र केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button