Latest

ऑनलाइन पढ़ाई संग होगी छात्रों की काउंसिलिंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी में छात्रों का मानसिक संतुलन सही रहे, वे घर बैठे मानसिक तनाव का शिकार न हों, इसके लिए शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी कड़ी में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विवि के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही छात्रों के मानसिक संतुलन की परख भी कर रहे हैं। साथ ही बच्चों और उनके परिवार के मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे हैं। इसके लिए कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक में निर्देश दिया था।

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थान बंद हैं। छात्र घर पर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कर रहे हैं। मोबाइल, लैपटॉप पर सारा दिन छात्र व्यस्त रहते हैं। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों से छात्र घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। दिनभर मोबाइल और लैपटॉप पर पढ़ाई से बच्चों के मानसिक संतुलन पर विपरीत असर न पड़े इसके लिए शिक्षक उनकी काउंसिलिंग कर रहे हैं।

*टॉस्क फोर्स कोविड से बचाव व वैक्सीनेशन की दे रही सलाह*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कुलपति ने बताया कि टास्क फोर्स का गठन पूर्व में किया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोविड के बचाव से जुड़ी जानकारियां साझा की जा रही है। छात्रों को स्वच्छता, मास्क पहनना, साबुन से बार-बार हाथ धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button