Latest

जिला शतरंज संघ प्रयागराज ने सरकार की नई गाइडलाइन कोविड-19 को ध्यान में रखकर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न कराई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला शतरंज संघ प्रयागराज ने सरकार की नई गाइडलाइन कोविड-19 को ध्यान में रखकर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 29th मई 2021 को जिला शतरंज संघ प्रयागराज के एन डी सिंह (महासचिव) ने सम्पन्न कराई, जिनमें प्रयागराज जिले के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया । शतरंज प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में इन्टरनेशनल रेटिंग वाले ख्याति प्राप्त सीनियर खिलाड़ियों ने बढ चढ़ कर भाग लिया । जिससे नये खिलाड़ियों को उनसे कुछ सीखने का भी एक अच्छा मौका भी मिला । प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की संख्या 67 थी ।सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने घरों में रह कर मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का भरपूर आनंद भी उठाया । इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क फ्री रक्खा गया था, प्रतियोगिता में उपहार स्वरूप कुल पुरस्कार रुपये =1000/ रखा गया था । डिजिटल सार्टिफिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ियों को दिये जायेंगे। पुरस्कार पाने वालों में (सीनियर वर्ग ) 1- राजीव कुमार सिंह 2-सौरभ सिंह 3-सुनील कुमार गुप्ता 4-मनीष कपूर 5-नितिन केशरवानी एवं (अण्डर-15 आयु वर्ग) 1-मो0 हसनैन सिद्धीकी 2-संचिता यादव 3- प्रिया यादव 4- लावन्या अग्रवाल 5- चित्रान्श कान्त निम्न स्थानों पर रहे ।

जिला शतरंज संघ प्रयागराज के अध्यक्ष पंडित श्याम जी पाठक के अनुसार अब ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता प्रत्येक रविवार को कराने का विचार व्यक्त कर एक सुझाव सभी शतरंज संघ के पदाधिकारियों को दिया और पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई भी दिया ।

Related Articles

Back to top button