Latest

मोदी ,योगी सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में उठाए गए आवश्यक कदम सराहनीय -गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा उठाए गए आवश्यक कदमों की सराहना करते हुए भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा की केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार ने वैश्विक महामारी से लड़ते हुए आम व्यक्तियों की जीवन की रक्षा हेतु अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का कार्य किया और इस संक्रमण के दौर में योगी सरकार ने ग्राम पंचायत चुनाव के अंतर्गत ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स कर्मचारियों का कोरोना संक्रमण से हुए निधन पर उनके परिजनों को ₹ 30 लाख का आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए और इस संक्रमण के कारण केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से अनाथ हुए बच्चों के भविष्य निखारने के लिए एव अनाथ बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद के लिए सहायता राशि का प्रावधान करना और आम जनमानस की परिस्थितियों को देखते हुए विद्युत की दरों पर बढ़ोतरी ना करना अत्यंत सराहनीय कदम है इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा इस कोरोना की दौर में उठाए गए सराहनीय कार्यों को जनता के बीच में ले जाएं। बैठक के माध्यम से सराहना करने वालों के मुख्य रुप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजन शुक्ला राजेश सिंह यश विक्रम त्रिपाठी केशव शर्मा सुमित वैश्य अमन केसरवानी मनोज कुशवाहा कविराज गौरी शंकर वर्मा रितेश मिश्रा मयंक यादव बबलू विधायक मनीष केसरवानी रोहित शर्मा आलोक वैेश्य बृजेश श्रीवास्तव किशन चंद्र जायसवाल कमलेश केसरवानी संस्कार सिन्हा आदि ने मोदी एवं योगी सरकार की सराहना की।

Related Articles

Back to top button