नई प्राथिमक शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षतो का सर मुंडन अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मिशन दो जून की रोटी के तहत करीब 10 लाख टेट सीटेट पास प्रशिक्षित अभ्यर्थी नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 2 जून से 30 जून तक प्रदेश सरकार के खिलाफ विगुल फूकेंगे। प्रशिक्षित लगातार नई भर्त्ती की मांग बेसिक विभाग में करीब 2 साल से कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के असंवेदनशील होने की वजह से ही अब प्रशिक्षित ऐसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर हो रहे हैं,पुरुष प्रशिक्षित अपना सर मुंडन करवा कर विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे जबकि महिला प्रशिक्षु अपने सर पर और हाथ में काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराएगी ।प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रशिक्षितो का सबसे बड़ा अभियान सुरु होने जा रहा है,बैठक में विभिन्न संग़ठन मौजूद रहे,पंकज मिश्रा राहुल यादव,अभिषेक तिवारी,अनन्त प्रताप,मनोज यादव,पवन पांडेय,कोमल जागृति विनीत विनय प्रताप, आदि सभी ने अपनी सहमति जताई ।



