Latest

मार्स म्यूजिक महोत्सव में सम्मानित प्रयागराज के हिमांशु यादव

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मार्स म्यूजिक महोत्सव द्वारा आयोजित गोरखपुर की धरती में पहली भोजपुरी म्यूजिक एल्बम के गीतों का अवार्ड शो धूमधाम से संपन्न किया गया। जिसमें भोजपुरी जगत के बहुत से नामी गिरामी सितारे मौजूद थे। यह भव्य महोत्सव का आयोजन विक्की यादव ने किया, जिन्होंने मुंबई से कई दिग्गज फिल्मी कलाकारों को गोरखपुर की धरती पर बुलाने का उल्लेखनीय कार्य किया। मार्स म्यूजिक महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी अल्बम के गीतों के प्रति लोगों की नजरिया में बदलाव आये। इस महोत्सव में अल्बम गीतों को कई कटेगरी के अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मार्स म्यूजिक महोत्सव में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, बिरहा सम्राट ओमप्रकाश यादव, सुनील छैला बिहारी, अक्षरा सिंह अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, समर सिंह, गुंजन सिंह, राज यादव, रंजीत सिंह, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, अनीता राज, निशा पांडेय, स्नेह उपाध्याय, उजाला यादव, अंकुश राजा, लाडो मधेशिया, स्वीटी सिंह, अंजली सिंह, अंतरा सिंह प्रियंका, आदि बहुत से दिग्गज कलाकारों ने चार चांद लगा दिया। साथ ही प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, अजीत मंडल, धनंजय मिश्रा, आशीष वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय यादव, मनोज मिश्रा, गोल्डी, सोनू पांडेय, कृष्णा कुमार इत्यादि दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत किया। मंच का संचालन धरम दूबे और अमृता दीक्षित ने किया।
प्रयागराज से चल के आए जय गणेश एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर हिमांशु यादव को विक्की यादव ने सम्मानित किया साथी सत्येंद्र सिंह रिंकू ,बृजेश यादव को भी सम्मानित किया, इस मौके पर डायरेक्टर श्याम कमल यादव ,अरविंद यादव ,मंगला तिवारी मृदुल ,रामचंद्र यादव ,अरविंद मौर्य विष्णु प्रभाकर भी मौजूद थे
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है। जब गानों के एल्बम के गानों का अवार्ड शो करने की एक नई पहल की गई है। अब तक तो भोजपुरी फिल्मों के ही अवार्ड होते रहे हैं, मार्स म्यूजिक महोत्सव में अच्छे गानों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय गायक कलाकारों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुंबई से चलकर गोरखपुर की धरती में आए हुए एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकारों ने भव्य पैमाने पर आयोजित मार्स म्यूजिक महोत्सव में शानदार रंगारंग कार्यक्रम करके हजारों की संख्या में आए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी सितारों व कलाकारों ने आयोजक विक्की यादव की खुले मन से सराहना की।

Related Articles

Back to top button