शिक्षक दिवस पर टेट सीटेट पास बेरोजगार प्रशिक्षितो ने नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए निकाला कैंडल मार्च

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। टेट सीटेट पास करीब 10 लाख प्रशिक्षित लगातार सरकार से नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की माँग कर रहा है,लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक प्रशिक्षितो ने आंदोलन किया,बीते 1 सितम्बर को भी पीएनपी कार्यालय का घेराव किया गया,आज कैंडल मार्च में प्रशिक्षितो ने कहा-69000 शिक्षक भर्ती के बाद बेसिक में करीब 1 लाख के पद खाली है सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर इस बात को स्वीकारा है कि बेसिक में 51112 पद रिक्त है, साथ ही पिछली भर्ती के बचे 22000 पद रिक्त है,कुल मिलाकर बेसिक में करीब लाखो पद रिक्त है,मंत्री और सरकार की तरफ से निराशाजनक बयान आता रहता है, सरकार ने इस मुद्दे पर इस सदस्यो की टीम गठित की है पर प्रशिक्षितो की माँग है जब रिक्त पदों का विवरण है तो भर्ती प्रकिया जल्द से जल्द सुरु हो और भर्ती का विज्ञापन निकाला जाए,ताकि चुनाव से पहले प्रशिक्षितो को नौकरी मिल सके कैंडल मार्च में पंकज मिश्रा, अभिषेक तिवारी,राहुल यादव शिवम सिंह राणा,सतेंद्र सिंह सीटू,राजू सिंह, पवन पांडेय दुर्लभ ,आलोक,आदि रहे।


