Latest

दस हजार जांच में मिले 32 कोरोना संक्रमित

ब्लैक फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को महज 32 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि विभाग की ओर से 9516 लोगों की जांच की गई। लगातार 9 दिन से कोरोना से एक मरीज की मौत हुई। स्वस्थ होने वालों की मरीजों की संख्या गुरुवार को भी ज्यादा रही।27 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दो मरीजों को अलग-अलग अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 25 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा लापरवाही नहीं बरतने की अपील की गई है। अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराने को कहा गया है।ब्लैक फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को दो और मरीज मिले। प्रतापगढ़ के पुरुष व मिर्जापुर की महिला में फंगस के लक्षण मिले हैं। दोनों को डॉक्टरों की देखरेख में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। नोडल डॉ सुजीत वर्मा के अनुसार, ब्लैक फंगस के दो और मरीज बुधवार देर शाम भर्ती किए गए हैं। दोनों ने हाल ही में कोरोना को हराया था। अब कुल 16 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं छह मरीजों की सर्जरी भी की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button