प्रकृति की वंदना ईश्वर की वंदना करना है गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी प्रकृति दिवस के अवसर पर आकांक्षा गेस्ट हाउस बैरहना में पीपल के पौधे का वंदन एवं पूजन कर पौधा संरक्षण का संकल्प लिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति ही देवता है जो हमें जीवन देता है। इसलिए हमारे वैदिक परंपराओं एवं पुराणों में कहा गया है । प्रकृति की वंदना करना ईश्वर की वंदना करना है । और आगे कहा कि प्रकृति का संरक्षण वृक्षों पर ही निर्भर है इसीलिए हमारी भारतीय सभ्यता एवं परंपराओं में वृक्षों की पूजा की जाती है। इसलिए हम सब को प्रकृति वंदन दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेना होगा। कि अपने जीवन की अगर रक्षा करना है पौधों का रोपण करें । उनका संरक्षण करें । उनका वंदन करें।
वंदन करने वालों में मुख्य रूप से श्री राजेश केसरवानी ,अनुराग मिश्रा, रितेश मिश्रा ,ज्वाला जैसल, मुकेश लारा एवं महानगर के सभी अधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पौधों का पूजन अर्चन किया।



